ED ने सोनिया गांधी को जारी किया नया समन, 21 जुलाई को पेश होने के लिए कहा
(India) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड केस में 21 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है. बता दें कि सोनिया गांधी ने पिछले दिनों स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ईडी मुख्यालय में पेश होने से छूट मांगी थी.

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. आरोप है कि सोनिया गांधी और उनके सहयोगियों ने एसोसिएट जर्नल लिमिटेड (AJL) पर कब्जा करने के लिए यंग इंडियन नाम की एक कंपनी बनाई और इस कंपनी में शैल कंपनियों के जरिए लोन लिया गया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।