(India)
कोलंबो में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) ने उन खबरों को निराधार बताया है जिनमें यह दावा किया गया था कि भारत ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके भाई बेसिल राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) को देश से फरार होने में मदद की. उच्चायोग ने कहा कि भारत श्रीलंका (Sri Lanka) के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा. बता दें राष्ट्रपति राजपक्षे श्रीलंका से फरार होकर मालदीव पहुंच गए हैं. श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।