आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान को पीछे छोड़ कर भारत ने हासिल किया तीसरा स्थान
(India) इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी(ICC) की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई है. भारत के पास अब कुल 108 रेटिंग प्वाइंट है. इंग्लैंड के खिलाफ खेला जा रहा वनडे सीरीज से पहले भारत के पास कुल 105 रेटिंग प्वाइंट थे और टीम इंडिया पाकिस्तान के बाद चौथे स्थान पर थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारत को तीन अंकों का फायदा हुआ और अब उसके पास 108 अंक हो चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम 126 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले और इंग्लैंड की टीम 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।