गोटाबाया राजपक्षे के श्रीलंका से भागने पर चीन ने साधी चुप्पी
(India) श्रीलंका में चीन की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को बढ़ावा देने वाले राजपक्षे बंधुओं की स्थिति पर बीजिंग ने गुरुवार को चुप्पी साधे रखी. श्रीलंका में जोरदार प्रदर्शनों (Sri Lanka Protest) के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) देश छोड़ कर भाग गए हैं. सिंगापुर पहुंचने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया. गोटाबाया के भागने को लेकर टिप्पणी करने को कहे जाने पर चीन (China) के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन (Wang Wenbin) ने एक बार फिर कहा कि बीजिंग श्रीलंका में अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए सभी पक्षों से साथ मिल कर काम करने की अपील करता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।