(India)
आर्थिक संकट के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से जूझ रहा श्रीलंका रूस (Russia) से तेल खरीदने को लेकर उससे चर्चा कर रहा है. श्रीलंका सरकार में ईंधन मंत्री कंचना विजेशेखरा (Kanchana Wijesekhara) ने शनिवार को कहा कि सरकार रूस से ईंधन खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है. कंचना विजेशेखरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत (India) ही एकमात्रा देश है जिसने हमें ईंधन खरीदने के लिए क्रेडिट लाइन प्रदान की है. उन्होंने कहा श्रीलंका में आर्थिक संकट (Sir Lanka Economic Crisis) के कारण 20 मीलियन से अधिक नागरिक प्रभावित हुए हैं. जिसके कारण लोग खाद्य पदार्थों, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजों को खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।