Rohit Sharma ने कप्तान बनने के बाद नहीं गंवाई है कोई सीरीज
(India) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज को 1-2 से अपने नाम किया. इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंग्लैंड की धरती पर टी20 सीरीज और वनडे सीरीज जीतने वाले इंडिया के पहले कप्तान बन गए हैं. इतना ही नहीं टीम इंडिया का फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा की जीत का सिलसिला लगातार जारी है.

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया था. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने सात सीरीज खेली हैं और वो सभी अपने नाम करने में कामयाब रही है. रोहित शर्मा इंडिया को चार टी20, दो वनडे और एक टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।