मोहम्मद जुबैर की तुरंत रिहाई UP की SIT भंग, सारे केस दिल्ली ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट से ऐसे मिली बड़ी राहत
(India) नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक (Alt News Co Founder) मोहम्मद जुबैर (Mohammed Zubair) को बुधवार बड़ी राहत दी। सुप्रीम कोर्ट ने अपमानजनक ट्वीट को लेकर उत्तर प्रदेश में दर्ज सभी मामलों में जमानत दे दी। जमानत देने के साथ ही कोर्ट की ओर से सुप्रीम कोर्ट की ओर गिरफ्तारी के आदेश पर सवाल उठाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि यदि उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई के लिए कोई दूसरी FIR दर्ज की जाती है तो उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। पीठ ने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) को समाप्त करने का निर्देश दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।