चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं तथा चीन और भारत के बीच अच्छे संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप हैं तथा क्षेत्र और दुनिया भर में शांति, स्थिरता एवं विकास में सहायक हैं. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चिनफिंग ने कहा कि वह चीन-भारत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, मतभेदों को हल करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मुर्मू के साथ काम करने को तैयार हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।