'शिवसेना' को लेकर छिड़ी जंग, EC की कार्यवाही को ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
(India)

शिवसेना की दावेदारी को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आमने-सामने हैं.... शिंदे कैंप का कहना है कि वो वास्तविक शिवसेना पार्टी के हकदार है जबकि ठाकरे इसे पूरी तरह गलत बता रहे हैं.... ठाकरे ने शिंदे के इस दावेदारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसपर 1 अगस्त को सुनवाई होनी है.... चीफ जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस कृष्ण मुरारी और हिमा कोहली की बेंच से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने अपील की थी कि वो उद्धव ठाकरे की गुट की ओर से पक्ष पेश करें.... उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना कैंप की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 1 अगस्त को सुनवाई की जाएगी..... इसमें कहा गया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष वास्तविक शिवसेना होने के दावे को लेकर की जा रही सुनवाई पर रोक लगाई जाए...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।