पीएम मोदी ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भेजा पत्र, कहा- मिलकर काम करने के लिए हैं उत्सुक
(India) श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) को उनके चुनाव पर बधाई पत्र भेजा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्थापित लोकतांत्रिक साधनों के माध्यम से स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंकाई लोगों का समर्थन करेगा. पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि वह भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने, घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।