नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन ने फिर दी धमकी
(India) अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान (Taiwan) दौरे को लेकर चीन (China) ने फिर से चेतावनी दी है. भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग शियाओजियान ने कहा कि एक-चीन सिद्धांत चीन-अमेरिका संबंधों का राजनीतिक आधार है. चीन ताइवान की स्वतंत्रता की ओर अलगाववादी कदमों और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप का दृढ़ता से विरोध करता है और कभी भी ताइवान की स्वतंत्रता के लिए किसी भी रूप में कोई बात स्वीकार नहीं करता.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।