पश्चिम बंगाल में 14 महीने बाद बुधवार को ममता बनर्जी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार होगा.... शाम 4 बजे राजभवन में राज्यपाल एल गणेशन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.... कैबिनेट में 5-6 नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है, जबकि 4 मंत्री को परफॉर्मेंस के आधार पर हटाने की भी तैयारी है... सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे निधन और पार्थ के जेल में जाने से सरकार के कामकाज पर असर हो रहा है.... इसलिए कैबिनेट विस्तार किया जाएगा... ममता के इस बयान के कुछ देर बाद ही तृणमूल जिला संगठन में बड़ा बदलाव किया गया था.... सूत्रों के मुताबिक मंत्री बनने की रेस में बाबुल सुप्रियो, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा और तापस रॉय सबसे आगे है.... बाबुल सुप्रियो पिछले साल ही भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल हुए हैं। सुप्रियो मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।