INDW vs AUS W - ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका, राधा यादव ने पकड़ा शानदार कैच
(India) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने राष्ट्रमंडल खेलों के क्रिकेट फाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने 9 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट हीली के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद मूनी और लेनिंग के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि 36 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रन आउट हो गईं। इसके अगले ही ओवर में ताहलिया मैकग्रा ने भी अपना विकेट गंवा दिया। दोनों ही टीमों की नजरें गोल्ड मेडल को जीतकर इतिहास रचने पर होगी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।