(India)
अंतरर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ यानी फीफा (FIFA) की तरफ से भारतीय फुटबॉल संघ की मान्यता निलंबित करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) बुधवार को सुनवाई करेगा. आज सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता (Tushar Mehta) ने यह मसला कोर्ट में रखा. उन्होंने बताया कि इस निलंबन के चलते भारत में अक्टूबर में प्रस्तावित अंडर 17 महिला विश्व कप (Under-17 Women's World Cup)का आयोजन मुश्किल में पड़ गया है. मेहता ने अनुरोध किया कि फुटबॉल संघ (The All India Football Federation) कामकाज से जुड़ा मामला कल सुनवाई के लिए लगा हुआ है. उसके साथ यह विषय भी कोर्ट में रखने दिया जाए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।