(India)
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी संसदीय बोर्ड और बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति का पुनर्गठन किया है. पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल और एक अनुसूचित जाति के नेता सत्यनारायण जटिया को संसदीय बोर्ड में जगह दी गई है. दक्षिण भारत के तेलंगाना से आने वाले और बीजेपी के OBC मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण को संसदीय बोर्ड में जगह दी गई है. बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद सुधा यादव को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है. संसदीय बोर्ड बीजेपी पार्टी के अंदर सर्वोच्च निर्णय लेने वाली सबसे ताकतवर संस्था है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।