(India)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने हार के बाद अब तक समीक्षा बैठक नहीं की है। चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव इस रिजल्ट में जीत देख रहे थे। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे। वहीं, अब उन्होंने चुनाव आयोग को इस रिजल्ट को लेकर सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहरा दिया है। न्यूज एजेंसी को भाषा को दिए इंटरव्यू में पहली बार अखिलेश यादव ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर बात की। इसमें उन्होंने यूपी चुनाव 2022 को भी जोड़ा और इस हार के लिए आयोग की बेईमानी को जिम्मेदार ठहराया। आयोग के साथ-साथ अखिलेश यादव ने भाजपा को भी बेईमान करार दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।