कप्तान अजिंक्य रहाणे टूर्नामेंट के जरिए करेंगे वापसी; शॉ, अय्यर और शार्दुल भी आएंगे नजर
(India) अजिंक्य रहाणे आठ से 25 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली दलीप ट्राफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे। वहीं मध्य क्षेत्र की कप्तानी की जिम्मेदारी करण शर्मा को मिली है।फिटनेस हासिल करने वाले अजिंक्य रहाणे आठ से 25 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली दलीप ट्राफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम का नेतृत्व करेंगे।


पिछले रविवार को पीटीआई-भाषा ने खबर दी थी कि 'ग्रोइन चोट' से उबर रहे रहाणे दलीप ट्राफी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंची मुंबई की टीम के सदस्यों को टीम में चुना गया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और शारदुल ठाकुर तथा उभरते हुए स्टार जैसे यशस्वी जायसवाल, शम्स मुलानी, हार्दिक तामारे और तनुष कोटियान शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।