एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया  की  शानदार जीत
(India) एशिया कप टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जीत ने देश के लाखों फैन्स के अलावा, सियासी गलियारे को भी रोमांचित किया है हार्दिक पंड्या ने पहले अपनी धारदार गेंदबाजी से 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 25 रन दिए और 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद और खुशदिल हार्दिक का शिकार बने। ये तीनों विकेट इस खिलाड़ी ने शॉर्ट गेंद से लिए। इफ्तिखार 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 43 रन निकले और खुशदिल ने 2 रन बनाए। वहीं, जब बल्लेबाजी की बारी आई तो हार्दिक ने अपने बल्ले से भी धमाल मचाया। उन्होंने 17 गेंद में 33 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।