Britain की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी लिज ट्रस- आज लेंगी शपथ, महारानी एलिजाबेथ को इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन
(India) ब्रिटेन में पीएम पद को लेकर चुनाव जीतने के बाद सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी (Conservative Party) की लिज ट्रस (Liz Truss) प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं. पीएम पद की रेस में भारतवंशी ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को हराकर लिज ब्रिटेन की पीएम बनने जा रही हैं. प्रधानमंत्री के रूप में वो बोरिस जॉनसन का स्थान लेंगी. देश में आर्थिक संकट से निपटने के लिए शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों की एक नई टीम नियुक्त करने से पहले लिज ट्रस स्काटलैंड में महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगी.

यूनाइटेड किंगडम की कंजरवेटिव पार्टी ने सोमवार को घोषणा की थी कि उसने लिज़ ट्रस को अपने नए नेता के रूप में चुना है. ट्रस ने चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराया. लिज ट्रस को 81,326 जबकि ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले.
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।