नीतीश, ममता के सपनों पर पानी फेरेगी कांग्रेस ?
(India) नीतीश कुमार, केसीआर और ममता बनर्जी 2024 में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी बना रहे हैं। बीते दिनों नीतीश कुमार ने कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि मुख्य मोर्चा बनाना चाहते हैं। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार 2024 में बंगाल से खेला होगा। ये सभी नेता विपक्षी एकता का दावा कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान कुछ और ही इशारा कर रहा है। रमेश ने कहा है कि बिना कांग्रेस को आगे रखे विपक्षी एकता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना फ्रंट बनाने के योजना बनाने वाले केवल हवाई किला बना रहे हैं।
बता दें कि आम आदमी पार्टी और टीएमसी ने पहले भी कांग्रेस को मुख्य भूमिका में रखने पर ऐतराज जताया था। इन दोनों पार्टियों ने ही कई मुद्दों का हवाला देकर कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार नहीं किया। रमेश ने कहा, हम पहले भी कह चुके हैं कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ही बी टीम है। अगर आप इतिहास पर नजर डालें तो अपने आप पता चल जाएगा। टीएमसी के मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन मुझे लगता है कि उनके भी नाम में कांग्रेस है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।