हैदराबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले की टिकट बिक्री के दौरान भगदड़ मच कई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 सितंबर को हैदराबाद में मैच होना है। इसकी टिकट बिक्री गुरुवार को शुरू होनी थी। टिकट खरीदने के लिए देर रात से ही क्रिकेट फैंस स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे। कुछ लाइन में बैठे दिखे तो कुछ गेट के पास जमा हो गए। सुबह होते ही भीड़ बढ़ती गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।