थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अनुभवी नेता हैं। अगर वह जीत जाते हैं तो उनके साथ स्वाभाविक रूप से ही सहयोग रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव दो दशक बाद होने वाला है। इस चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और उसके बाद से ही थरूर अलग-अलग बयानों में खड़गे पर टिप्पणी कर चुके हैं। पहले उन्होंने कहा था कि जब वह सोनिया गांधी से मिले थे तो कहा गया था कि पार्टी का कोई अधिकृत उम्मीदवार नहीं होगा। थरूर के बयान से अनुमान लगाया गया था कि वह खड़गे को अधिकृत उम्मीदवार बता रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।