T20 WC- ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, नेट प्रैक्टिस के दौरान दिनेश कार्तिक को किया क्लीन बोल्ड
(India) भारतीय टीम 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरेगी। इसलिए चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के लिए मोहम्मद शमी को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से पहली बार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा होंगे। शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और गाबा में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

वह सोमवार को गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी को टी20 टीम से पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद से बाहर रखा था उनकी जगह अन्य गेंदबाजों को मौका दिया जा रहा था लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले बुमराह के चोटिल होने के बाद शमी को वर्ल्ड कप टीम में लेना पड़ा। हालांकि उन्हें पहले रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया था लेकिन बुमराह और फिर दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद उन्हें मुख्य टीम में लाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।