वडोदरा: पीएम मोदी बोले-आने वाले दिनों में दुनिया के बड़े यात्री विमान भारत में ही बनेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के वडोदरा में सी-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत मेक इन इंडिया और मेक फॉर ग्लोब के मंत्र के साथ अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है। उन्होंने आने वाले वक्त में भारत दुनिया में बड़े यात्री विमानों का निर्माता होगा। आज भारत दुनिया के लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आया है। कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध के चलते बनी परिस्थितियों के कारण सप्लाई चेन में रुकावटों के बावजूद भारत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ मोमेंटम बना हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आने वाले दिनों भारत दुनिया के बड़े ट्रांसपोर्ट विमानों का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। आज इसकी शुरुआत वडोदरा से हो रही है। यह पहली बार है कि भारत के डिफेंस एयरोस्पेस सेक्टर में इतना बड़ा निवेश हो रहा है। वडोदरा में बनने वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हमारी सेना को तो ताकत देंगे ही, इससे विमानों के लिए देश में एक नए इकोसिस्टम विकसित होगा। भारत का एविएशन सेक्टर दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला विमानन निर्माण क्षेत्र है। बीते आठ वर्षों में हमने स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया और उसके लिए माहौल तैयार किया। यही कारण है कि मौजूदा वक्त में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बदलाव नजर आ रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।