हेल्थ इंश्योरेंस नहीं देता BCCI:मैदान या प्रैक्टिस में चोट लगे तो ट्रीटमेंट,मगर उसमें भी भेदभाव
(India) 700-800 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले इन क्रिकेटर को BCCI से किसी हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत ही कहां है।. सच्चाई ये है कि BCCI के ग्रेड A+ से ग्रेड C तक के कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के अलावा भी भारतीय क्रिकेट से फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट्स और स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन्स के जरिये जुड़े क्रिकेटरों की संख्या सैकड़ों में है।

BCCI के ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट वाले क्रिकेटर को सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते हैं, मगर दूसरे क्रिकेटर्स की आय का कोई तय फॉर्मूला नहीं है। दूसरा तर्क ये भी है कि BCCI एक कंपनी है और क्या सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट में बड़ी राशि देकर कोई भी कंपनी, कर्मचारी को जनरल हेल्थ इंश्योरेंस देने से मना कर सकती है?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।