(India)
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 10 नवंबर को होगा। वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 3 बार भिड़ंत हुई। दो में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। 1 मैच इंग्लैंड ने जीता। उधर, विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने अक्टूबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 5 मैच खेले हैं और 123 की औसत से 246 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 138.98 रहा। विराट इस मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अक्टूबर में कोहली ने 4 टी-20 मैच खेले और 205 रन बनाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।