(India)
यूक्रेन वॉर के बीच तनाव और बढ़ता हुआ दिख रहा है. नाटो सदस्य देश पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने के चलते 2 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद पोलैंड सेना हाई अलर्ट पर है. हालांकि, रूस ने ऐसे किसी हमले से साफ इनकार किया. रूस ने पोलैंड के मीडिया पर भड़काने का आरोप लगाया. जबकि, इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बाली में जी-7 और NATO की आपात बैठक बुलाई. तो वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाते हुए कहा कि रूस संघर्ष को और बढ़ाना चाहता है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।