Twitter: सैकड़ों कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद घबराए Elon Musk! अब इंजीनियर्स को भेजा SOS
(India) ट्विटर के करीब 1200 कर्मियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले एलन मस्क ने अपनी सभी कर्मचारियों को मेल भेजकर कहा था कि अब उन्हें हर हफ्ते 12 घंटे काम करना होगा. इसके साथ ही जो ज्यादा काम करके अच्छे रिजल्ट्स नहीं देगा उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा. इसके बाद करीब 1200 कर्मियों ने कल खुद ही इस्तीफा (Twitter Mass Resignations) दे दिया था. इस सामूहिक इस्तीफे के बाद एलन मस्क घबराए हुए हैं. इसके बाद उन्होंने एंप्लाइज की आननफानन में मीटिंग रखी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।