(India)
बीजेपी ने वीरमगाम से कांग्रेस के पूर्व सदस्य हार्दिक पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है. हार्दिक पटेल गुजरात चुनावों को लेकर बेहद ही उत्साह में है. साथ ही वह यह भी दावा करते हैं कि वीरमगाम में उनकी ही जीत होगी. पटेल ने अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस को रडार पर लिया. पटेल ने कहा कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा करने के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए. उन्होनें यह भी कहा कि राहुल गांधी चुनाव के बाद आए या चुनाव से पहले गुजरात की जनता उनका मनोरंजन नहीं करेगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।