ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है, जिसमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स ने पिछले सारेरिकॉर्ड तोड़ते हुए 18.50 करोड़ रुपये में खरीद। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हेंमुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि बेन स्टोक्स को उतनी रकम नहीं मिली, जितनी
उम्मीद थी फिर भी वह 16.25 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। अनकैप्ड खिलाड़ियों मेंशिवम मावी पर सबसे बड़ी बोली लगी। मावी को गुजरात ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा।
शिवम मावी ने अनकैप्ड गेंद बाजों की नीलामी में मोटी रकम हासिल की है। उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई, कोलकाता, राजस्थान और गुजरात के बीच टक्कर हुई। गुजरात ने आखिर में शिवम मावी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा।
वैभव अरोरा के लिए केकेआर ने बोली लगाई। लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई। लेकिन आखिरी में कोलकाता नाइट राइडर्सने
उन्हें 60 लाख में खरीदा। यश ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा। लांस मॉरिस, मुज्तबा यूसुफ और केएम
आसिफ अनसोल्ड रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।