वायरल हुआ, जिसमें वे काफी हमलावर नजर आए। सवाल उठने लगे कि क्या वरुण गांधी अब आर-पार के मूड में हैं उल्लेखनीय है कि वरुण बेरोजगारी, अग्निवीर योजना,
किसान आदि के मुद्दे पर यूपी की योगी सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक को घेरते रहे हैं। हाल ही में वरुण गांधी ने बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि भाई को बांटो और
भाई को काटो की राजनीति नहीं होने देंगे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम मुद्दे को भी बार-बार उठाए जाने पर मीडिया को आड़े हाथों लिया। वरुण का यह बयान चचेरे भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान जैसा ही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल भी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर सरकार और मीडिया को घेरते रहे हैं।
वीडियो में वरुण गांधी कहते हैं कि मैंन कांग्रेस के खिलाफ हूं न पंडित नेहरू के खिलाफ हूं। हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने की राजनीति होनी चाहिए, नाकि देश को
तोड़ने की। आज जो लोग धर्म और जाति के नाम पर वोट ले रहे हैं उनसे सवाल रोजगार, शिक्षा पर पूछें। हमें लोगों को दबाने की राजनीति नहीं, बल्कि उठाने की राजनीति
करनी है। कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने आगे कहा कि किसान इस समय कितने संकट में है कोई टीवी चैनल और अखबार लिखने को तैयार नहीं है। केवल हिंदू- मुस्लिम, जाति-पाति कर रहे हैं तोते की तरह। भाई को काटो, भाई को बांटो। यह राजनीति हम होने नहीं देंगे। वरुण गांधी कहते हैं कि नेता वह होना चाहिए जो गरीब जनता
को अपने कंधे पर उठाकर चलेना कि अपने जूते पर बिठाए। अपनी आवाज उठाओ। वरुण के इस भाषण का राजनीतिक जानकार कई मायने निकाल रहे हैं। माना जा रहा है
कि वरुण बीजेपी सेना राज हैं। इस वजह से वे ऐसे भाषण दे रहे हैं। वे भले ही बीजेपी का जिक्र नहीं कर रहे हों, लेकिन सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलकर उन्होंने अपने
इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उनकी नाराजगी की कई वज हो सकती हैं। मसलन बड़ा नाम होने और गांधी परिवार से आने के बाद भी वर्तमान की मोदी सरकार में उन्हें कोई मंत्री
नहीं बनाया गया। उनकी मां मेनका गांधी जरूर मंत्री बनीं, लेकिन वरुण को बड़ी जिम्मेदारी से दूर ही रखा गया। वहीं, दूसरी बार सरकार बनने के बाद मेनका गांधी से मंत्री पद भी छीन लिया गया। सांसद की जिम्मेदारी संभाल रहे वरुण गांधी के लगातार हमला बोलने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी 2024 में उन्हें उम्मीदवार बनाएगी या फिर किसी और दल की ओर रुख करना होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।