संघर्ष विराम का आदेश दिया। यह घोषणा ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाने के लिए की गई है। पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि
ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के मौके पर 6 और 7 जनवरी को यूक्रेन पर कोई हमला नहीं होगा। युद्ध विराम की पेशकश करते हुए पुतिन
ने रूसी सेना को 36 घंटे के लिए यूक्रेन पर गोलाबारी न करने के निर्देश दिए हैं।
पुतिन ने कहा कि वह रूसी रूढ़िवादी चर्च के प्रमुख, पैट्रि आर्क कि रिल की अपील का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा
कि चर्च प्रमुख ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के मौके पर युद्ध विराम की अपील की थी जिसके बाद रूसी सेना को आदेश दिया गया है।
पुतिन ने यूक्रेन से भी अस्थायी युद्ध विराम में शामिल होने का आह्वान किया है। यह संघर्ष शुरू होने के बाद से पहला युद्ध विराम
होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।