पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद चौधरी सिंह का हार्ट अटैक से निधन
(Jalandhar, Jalandhar) पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद चौधरी सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया |
वे कुछ देर पहले तक ठीक दिख रहे थे और यात्रा के दौरान नारे लगा रहे थे |

तमिलनाडु से सांसद ज्योति यहां आई थीं। उनसे बात कर रहे थे। चौधरी संतोख सिंह ने कहा ... ज्योति हाऊ आर यू... और ऐसा कहते-कहते वे गिर गए।इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने कहा कि उनका सडन हार्ट फेलियर हुआ और उन्हें मृतक घोषित कर दिया |

सांसद संतोख का कल सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रविवार तक रोक दी है। अंतिम संस्कार के बाद फिर शुरू होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।