IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी कोरोना संक्रमित,ट्रस्ट से इस्तीफा देकर बेटे रुचिर को कमान सौंपने का ऐलान
(Jaipur, Jaipur) IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी कोरोना संक्रमित पाए गए और उनकी बिगड़ती हालत को देखकर तीन दिन पहले ही मेक्सिको सिटी से एयरलिफ्ट करके लंदन में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है |

रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें दो हफ्ते में दूसरी बार कोरोना हो गया |अपनी इस बीमारी के चलते उन्होंने फैमिली ट्रस्ट से इस्तीफा देकर अपने बेटे रुचिर को कमान सौंपने का ऐलान किया है |

इस ट्रस्ट को लेकर ललित मोदी की मां बीना और बहन के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। इस फैसले पर उनकी मां बीना मोदी ने अभी कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

ललित मोदी ने ट्वीट करके कहा - मैं जिस दौर से गुजरा हूं, उससे यह सबक मिला कि अब रिटायर होने और आगे बढ़ने का वक्त है। यह बच्चों को बढ़ाने का वक्त है, मैं उन्हें सब सौंप रहा हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।