WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों ने लगाया यौन शोषण का आरोप
(NewDelhi, NewDelhi) भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI) बृजभूषण शरण सिंह पर प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसी रेसलर्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है |

रेसलर्स ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह खिलाड़ियों का यौन शोषण करते हैं। फेडरेशन के कोच भी ऐसा सालों से करते आ रहे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों ने धरना देकर 2 दिन तक प्रदर्शन कर साक्षी और विनेश ने मौन व्रत शुरू किया। वही बजरंग पूनिया ने कहा कि जब तक समस्या का हल नहीं निकल जाता, तब तक टॉप रेसलर्स कोई टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।
विनेश ने आगे बताया कि फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी खेल न सके।

इधर, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा - विनेश फोगाट के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।