पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर, खजाना खाली-विश्व बैंक की मदद लटकी, रिपोर्ट में खुले कई राज
(India) पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी खस्ताहाल है कि अब देश दिवालिया होने की कगार पर है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 8500 से अधिक कंटेनर्स पाकिस्तान के बंदरगाहों पर रुके हुए हैं। पेयमेंट न मिलने के चलते शिपिंग कंपनियां अपनी सर्विस बंद करने की चेतावनी दे रही हैं। अब यह आशंका अपने चरम पर पहुंच चुकी है कि पाकिस्तान दिवालिया होने को है। एक्सपर्ट्स भी देश के आर्थिक संकट को देखते हुए लगातार आगाह कर रहे हैं। पड़ोसी देश में धन की भारी कमी है। साथ ही
पाकिस्तानी लोग महंगाई की तगड़ी मार झेल रहे हैं। इतना ही नहीं, देश का खजाना भी तकरीबन खाली हो चुका है।

देश की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के पास 4.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का भंडार है, जो कि मुश्किल से 3 सप्ताह के आयात के लिए
ही पर्याप्त होगा। इसके अलावा, सरकार ने लाभांश के भुगतान में 2 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक रोक दिया है, जिसका आने वाले समय में निवेश की संभावनाओं पर
असर पड़ेगा। पाकिस्तान में पहले से ही महंगाई की दर 25 प्रतिशत को छू चुकी है। ऐसे में अगर सप्लाई चेन में रुकावट आती है तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।