मौसम का बदला मिजाज, ओला-बारिश से फसलें बर्बाद
(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान में रविवार देर रात बारिश के साथ ओले गिरे। सड़कों पर ओलों की वजह से सफेद चादर बिछ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार को दिन भर जयपुर,उदयपुर,अजमेर,कोटा,जोधपुर और बीकानेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।जयपुर में सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम के बदलते रुख ने किसानो के लिए मुश्किलें पैदा कर दी है | ओलावृष्टि के कारण कई फसलों को नुक्सान हुआ है जिसमे गेहूं,अफीम,जौ,सरसों और अरंडी के फसलों को काफी नुक्सान हुआ है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।