निवेशकों के भरोसे पर असर नहीं डालेगा। वित्तमंत्री ने एसबीआई और एलआईसी को लेकर भी अपनी आश्वस्ति जाहिर की।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में 120 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई
है। यह गिरावट कंपनी की कुल वैल्यूकी करीब आधी है।
अडानी क्राइसिस पर दुनिया भर में मचे बवेले को लेकर सीतारमण ने कहा कि भारत आज भी पहले ही जैसी स्थिति में है। हमारा
शासन बेहतर है, सरकार स्थिर है और हम वित्तीय बाजार की बेहतर ढंग से निगरानी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि निवेशक का
भरोसा आज भी बरकरार है। इसके अलावा वित्तमंत्री ने भारतीय बैंकिंग सेक्टर सेक्टर को भी बेहद सुरक्षित स्थति में बताया। उन्होंने
कहा कि वह यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रही हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनपीएज में लगातार गिरावट हो रही है और रिकवरी भी लगातार हो रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।