नागपुर के जामथा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों पर ऑलआउट कर दिया। कंगारू टीम से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 17 रन का योगदान दिया। जबकि डेविड वॉर्नर और एलेक्स कैरी 10-10 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।