WPL 2023 Auction: ऑक्शन में महिला खिलाड़ियों पर बरस रहा है पैसा, दिल्ली के लिए खेलेंगी शेफाली वर्मा
(India) वुमेन्स प्रीमियर लीग के ऑक्शन में चौथे सेट की शुरुआत हो चुकी है. इसमें भी कई अहम खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा. इसमें डिएंड्रा डॉटिन, हीदर नाइट, हरलीन देओल, चमारी अटापट्टू, डैनी वायट पर नजर होगी

वुमेन्स प्रीमियर लीग के अगले सेट की तैयारी हो चुकी है इसमें भारतीय खिलाड़ी रिचा घोष और हरलीन देओल पर नजर होगी ये दोनों ही शानदार खिलाड़ी हैं इन पर बड़ा दांव लगाया जा सकता है
वुमेन्स प्रीमियर लीग के ऑक्शन में अभी तक की सबसे महंगी खिलाड़ी मंधाना ही रहीं उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा आश्ले गार्डनर और नताली साइवर दूसरे नंबर पर हैं इन दोनों को 3.20-3.20 करोड़ रुपये मिले दीप्ति पर यूपी ने बड़ा दांव लगाते हुए 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा जेमिमा को 2.20 करोड़ रुपये मिले जबकि शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया

भारतीय की बेहतरीन खिलाड़ी शेफाली वर्मा को खरीदने के लिए कई टीमों ने मशक्कत की लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मार ली शेफाली का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था उन्हें दिल्ली ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।