(India)
मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा था कि मुझे सीबीआई से नोटिस मिला था कि वे आबकारी नीति के बारे में पूछताछ करना चाहते हैं. क्योंकि यह फरवरी का आखिरी सप्ताह है, यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है. दिल्ली का वार्षिक बजट तैयार किया जा रहा है. यह अंतिम चरण में है. दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने उनसे फरवरी अंत तक का समय मांगा है ताकि बजट को अंतिम रूप दिया जा सके. उसके बाद या तो फरवरी के अंत में या उसके बाद जब भी वे बुलाना चाहें, मैं आबकारी नीति से संबंधित उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।