रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका के विरोध की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी विदेशी मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उजागर किया
(India) भारत में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई. उसके बाद सभी मंत्रियों ने भारत में ही चल रहे रायसीना डॉयलाग्स में हिस्सा लिया. इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस के यूक्रेन युद्ध का विरोध करने को लेकर अमेरिका के विरोध की बड़ी वजहें स्पष्ट कीं. एंटनी ब्लिंकन ने कहा, अगर हम रूस को यह करने की अनुमति देते हैं जो वे यूक्रेन में कर रहे हैं तो यह दुनिया के बाकी देशों को यह संदेश देगा कि वो भी ऐसा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, रूसी आक्रामकता के कारण यूक्रेन में क्या हो रहा है, इस पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।