फ्रांस में पेंशन बिल पास, नाराज लोगों का प्रदर्शन तेज: मैक्रों सरकार ने स्पेशल पॉवर से बिना वोटिंग पास कराया
(India) फ्रांस में गुरुवार को मैक्रों सरकार का पेंशन सुधार बिल पास हो गया। इसके तहत रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 64 कर दी गई है। फ्रांस की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने संवैधानिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए बिना वोटिंग के ही बिल पास करवा दिया। इसके बाद पूरे देश में बिल के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए।

फ्रांस में PM ने आर्टिकल 49.3 का इस्तेमाल किया जिसके तहत बहुमत न होने पर सरकार के पास बिना वोटिंग के बिल पास कराने का अधिकार है। इसके बाद विपक्षी नेता मरीन ले पेन ने इमानुएल मैक्रों की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही। बिल पास होने के ठीक बाद करीब 7 हजार लोग पेरिस में प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड पब्लिक स्क्वायर पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और करीब 120 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संसद के सामने विरोध कर रहे लोगों को हटाना शुरू कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।