(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान में मार्च महीने की शुरुआत से ही मौसम ने अपना प्रकोप दिखना सुरु कर दिया था पर लगा नहीं था की इसका असर फसलों की बर्बादी का कारण भी बन सकता है | पीछे दो हफ्ते से तेज़ हवाएं और बारिश ने किसानो के माथे पर सिर्फ फसलों की चिंता की लकीरे ला रखी थी पर अब शुक्रवार देर शाम राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कई जगह ओले गिरने से यह चिंता हकीकत में बदल गयी | ओलावृष्टि होने से राजस्थान के कई इलाके जिसमे अलवर, झुंझुनूं, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर वाले क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई और फसलों को भारी नुकसान हुआ। नुक्सान इतना गहरा है की खड़ी गेहू की फैसले बाली के अंदर फूल जाएगा और धूप पड़ते ही वह चटक कर खेतों में गिर जाएगा। जिससे फसलों की पैदावार में भरी नुकसान का सामना किसानो को झेलना पड़ेगा | वही दूसरी और झुंझुनूं में जबरदस्त ओलावृष्टि होने से वहां खाली जमीन पर सफेद ओलों की चादर बिछ गई। मौसम के इस बदलते प्रवेश को देखकर मौसम केंद्र जयपुर और सिंचाई विभाग ने रिपोर्ट जारी कर कहा है की राज्य में आज से मौसम शुष्क होने लगेगा। अगले 7 दिन तक बारिश-ओलावृष्टि नहीं होगी। 31 मार्च तक प्रदेश में आसमान साफ रहने के साथ धूप निकलेगी और तापमान भी बढ़ेगा। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में एक नया सिस्टम फिर से एक्टिव हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।