PBKS vs RCB : PBKS के सामने RCB की चुनौती, कप्तान शिखर धवन को लेकर PBKS की चिंता क्या? जानें डिटेल
(India) Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में आज फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा, जो चंडीगढ़ के PCA आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन में तीन जीत और दो हार के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में छह पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़े चिंता की बात है कि टीम कप्तान धवन पर बैटिंग डिपार्टमेंट में कुछ ज्यादा ही आश्रित है उनका कहना है कि किसी भी एक खिलाड़ी पर आश्रित होकर आप टूर्नामेंट में 1-2 मैच जीत सकते हो लेकिन आप IPL जैसा टूर्नामेंट नहीं जीत सकते हो

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।