(India)
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवानों ने एक बार फिर से जंतर-मंतर पर धरना. सोमवार (24 अप्रैल) को धरने पर बैठी महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. विनेश फोगाट समेत 7 पहलवानों ने अपनी याचिका में शीर्ष अदालत से बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर का आदेश देने की मांग की है. मंगलवार को पहलवानों के वकील मुख्य न्यायाधीश के सामने सुनवाई की मांग करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।