एक टीवी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में मोदी ने बोलते हुए एक कहानी सुनाई थी, जिसमें इंगलिश के प्रोफ़ेसर की बेटी सुसाइड कर लेती है. और जब ये सुसाइड नोट की पर्ची उनके पिता को मिलती है, तो उनके पिता स्पेलिंग मिस्टेक्स को लेकर बहुत नाराज़ होते हैं.
इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बयान को लेकर मोदी पर निशाना साधा है, साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने भी पलटवार किया है.प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि-अवसाद और आत्महत्या, खासकर युवाओं में, कोई हंसी-मजाक का विषय नहीं है.
आपको बता दें कि एनसीआरबी के अनुसार,साल 2021 में 1,64,033 भारतीयों ने सुसाइड किया है. यह देश के लिए त्रासदी है, यह मज़ाक का विषय तो नहीं हो सकता है.
आपको बता दें कि,क्या है पूरा मामला?
टीवी न्यूज़ के कार्यक्रम के दौरान मोदी ने एक नोट पर अपनी बात के संदर्भ में एक उदाहरण भी दिया था. इन सभी बातों को देखते हुए,कांग्रेस ने पीएम मोदी पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।