कर्नाटक एग्जिट पोल 2023 बस थोड़ी देर में, भाजपा-कांग्रेस, किसकी बनेगी सरकार ?
(India) कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान बुधवार सुबह से जारी है। कुछ देर की वोटिंग का समय और बचा है। इसके बाद तमाम न्यूज चैनल्स पर एग्जिट पोल्स प्रसारित किए जाएंगे। कर्नाटक चुनाव के नतीजों का ऐलान 13 मई को होगा। चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच में प्रमुख तौर पर मुकाबला है। चुनाव में बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने कई दिनों तक मोर्चा संभालते हुए चुनाव प्रचार किया, जबकि कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे नेता कई दिनों तक प्रदेश में प्रचार के लिए डटे रहे। वोटिंग खत्म होने के बाद सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।