करते हुए पायलट ने कहा कि आरपीएससी भंग कर पुनर्गठन करें। वसुंधरा सरकार के करप्शन की जांच हो। पेपर लीक से पीड़ित प्रत्येक युवा को मुआवजा मिले। सरकार तीन
मांगे पूरी करें। इस महीने के आखिर तक ये मांगे मानी जाए, अगर नहीं मानी गई तो मैं पूरे प्रदेश में आंदोलन करूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने फिर
कहा कि यह यात्रा किसी के खिलाफ नहीं है,लोगों के मुद्दे सुनने के लिए यात्रा निकाली गई। पायलट ने कहा कि मेरा गर्मी में चलना पीड़ा का विषय नहीं है। पेपर लीक होना
गंभीर मुद्दा है।
सचिन पायलट ने कहा- मैं पद पर रहूं या नहीं। आखिर सांस तक राजस्थान की जनता के बीच रहूंगा। पेपर लीक से पीड़ित प्रत्येक युवा को मुआवजा मिले। आरपीएससी को
भंग कर नई व्यवस्था बने। अभी हाल ये है कि किसी का भाई, किसी की पत्नी, किसी का भांजा ही आरपीएससी का सदस्य बनता है। सचिन पायलट ने सीएम गहलोत का
नाम लिए बिना कहा- क्या आपको जयपुर की रैली में रोकने के प्रयास हुए या नहीं। लेकिन लोग रुके नहीं। हमारी यात्रा किसी नेता के खिलाफ नहीं है। हमारी यात्रा नौजवान
के लिए है। करप्शन के खिलाफ है। हम रुकने वाले नहीं है। ये कहा कि नीति है कि अपनी पार्टी के नेताओं को बदनाम करो। बीजेपी नेताओं का गुण गान करो। ये कौनसी नीति
है। 6 महीने बाद चुनाव है। दूध का दूथ और पानी का पानी साफ हो जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।