अमेरिका में 180 देशों के लोगों को योग कराएंगे पीएम मोदी, UN हेडक्वार्टर से मेगा शो की तैयार
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 21 जून को होने वाले योग दिवस समारोह में 180 से अधिक देशों के लोग भाग लेंगे। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाग लेने वालों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। इनमें, राजनयिक, कलाकार,
शिक्षाविद और उद्यमी शामिल होंगे। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग के लाभ को देखते हुए
दिसंबर, 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस का लक्ष्य
योगाभ्यास के अनेक लाभ के बारे में दुनिया भर में जागरुकता फैलाना है।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।